KORIYA | दो सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, तेज रफतार कार होटल की दीवार से टकरायी, वहीं पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर

कोरिया: प्रदेश में दो अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गयी है। एक हादसा कार के साथ हुआ है तो दूसरी घटना बाइक के साथ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गौरेला क्षेत्र में आज सुबह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार होटल की दीवार से टकरा गयी। जिससे कार में सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी। मृतक मध्यप्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले थे।

देर रात वे अपने एक साथ्ज्ञी को गौरेला स्टेशन छोड़कर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान वे तेज गति से कार चला रहे थे और होटल की दीवार से टकरा गए। मृतकों के नाम वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और मोनू केशरवानी के रूप में हुई है।

दूसरा हादसा कोरिया में हुआ है। पिकअप वाहन से बाइक की टक्कर होने पर दो लोगों की जान चली गयी। यह घटना केल्हारी-डुगला के बीच हुई है। जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रहे पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इसघटना में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023