दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए गौतम अडानी, टॉप 10 मंे दो भारतीयों को मिली जगह, यहां देखिए पूरी लिस्ट


नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब रइसो में शुमार दिग्गजों में टॉप 5 में पहुंच गए है। संपत्ति के मामले में दुनिया के दिग्गज अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के अनुसार अब अडानी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

गौतम अडानी की नेटवर्थ
गौतम अडानी की संपत्ति दो साल पहले केवल 8.9 अरब डॉलर थी। जो मार्च 2021 में करीब 50.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई, इसके बाद मार्च 2022 में संपत्ति करीब दोगुनी होकर 90 अरब डॉलर पर जा पहुंची. शेयरों की कीमतों में आश्चर्यजनक उछाल से संपत्ति बढ़कर 123.2 अरब डॉलर हो गई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में इस साल 19 से 195 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

गौतम अडानी के आगे की प्लानिंग जानिए
गौतम अडानी ने ग्रीन एनर्जी, मीडिया, एयरपोर्ट के कारोबार में काफी विस्तार किया है। इस महीने की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस के भाई द्वारा संचालित अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने अडानी की तीन ग्रीन एनर्जी केंद्रित फर्मों में 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया। उन्होंने कहा है कि वह रेनेवेबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में 70 अरब डॉलर तक के निवेश के लक्ष्य के साथ ग्रीन एनर्जी का दुनिया का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं।

टॉप-4 के दिग्गजों के नाम
पहले स्थान पर टेसला के प्रमुख एलन मस्क – 269.7 अरब डॉलर
दूसरे नंबर पर अमेजन के जेफ बेजोस – 170.2 अरब डॉलर
तीसरे नंबर पर एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली – 166.8 अरब डॉलर
चौथे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स – 130.2 अरब डॉलर

टॉप 10 में दो भारतीय. एक अंबानी एक अडानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं। एक है अंबानी एक है अडानी। अंबानी की कुल नेट वर्थ 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है।

पहले दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में केवल एक ही भारतीय मुकेश अंबानी का नाम होता था। लेकिन अब गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर इस लिस्ट के टॉप-5 में आ गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023