RAPE CASE | Boyfriend से मिलने कानपुर गयी लड़की, तीन दिन दुष्कर्म करने के बाद भगा दिया, कहा- फिर दिखी तो जान से मार देंगे


जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से रेप की खबर है। युवती को सोशल साइट पर प्यार हुआ और वो बॉयफ्रेंड से मिलने कानपुर चली गई। यहां बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर होटल ले गया और तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी के युवती के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करने की भी खबर है। युवती ने जबलपुर की महिला थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र 26 साल है। इस घटना के बाद वह आरोपी के घर गई और पिता से भी मिली। लेकिन, उसके पिता ने भी लड़की के साथ बद्तमीजी की और धक्के मारकर भगा दिया। आरोपी और उसके पिता ने लड़की से कहा कि दोबारा कानपुर में दिखी तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। बॉयफ्रेंड ने लड़की को उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी लड़के और पिता के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देने व आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

जबलपुर की रहने वाली 26 साल की लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह एमबीए कर रही है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती गुमती नंबर पांच श्री दुर्गा फ्रुट्स कंपनी कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अर्चित सलूजा से हुई थी। दोनों के बीच सोशल साइट पर दोस्ती हुई। उनके बीच बातें होने लगीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने शादी की बात कहकर कानपुर बुला लिया। वह एक होटल में तीन दिन तक रेप और अप्राकृतिक यौन शोषण करता रहा।

पुलिस को लड़की ने बताया कि उसके कानपुर पहुंचते ही लड़के उसे पूरी तरह विश्वास में लिया। उसके साथ उसने जो भी किया उसका वीडियो बना लिया। तीन दिनों तक वह रोज शारीरिक संबंध बनाने लगा और फिर शादी से इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि इससे उसके विश्वास को ठेस लगी और वह उसके पिता हरदीप सलूजा के पास गुहार लगाने पहुंची। लेकिन, हरदीप ने भी से कानपुर से भाग जाने और जान से मारने की धमकी दी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023