RAIPUR | गोकुल नगर सोसायटी में मिली युवक की अधजली लाश, विवाद के बाद हत्या करने की आशंका

रायपुर: गोकुल नगर सोसायटी में युवक की अधजली लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कहा है कि युवक का किसी से विवाद हुआ और उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या की गयी। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार खाली मैदान में युवक की लाश को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी लखन पाटले और पुलिकर्मियों ने प्रथम दृष्टया जांच के बाद पाया कि युवक 30 से 35 वर्ष का होगा। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव के पास खून से सना सीमेंट का पत्थर भी रखा हुआ था। पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुला लिया है।

एएसपी लखन पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक के पास आधार कार्ड मिला है। उसके आधार पर पुलिस उसके परिजनों की पातासाजी कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले को सुलझा लेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023