MAHASAMUND | 5 बेटियों संग की थी आत्महत्या, जीते-जी अच्छे कपड़ों की लिए तरसी, मौत के बाद लाशों पर नई साड़ियां डाल गए लोग

महासमुंद: पति से विवाद होने के बाद 5 बेटियों संग आत्महत्या करने वाली वाली महिला की मौत ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। एक ही कब्र में सभी को दफन किया गया। जीते-जी सभी एक जोड़ी नए कपड़ों के लिए तरसे वहीं मरने के बाद लोगों ने उनकी लाशों पर नए कपड़े चढाए।

बता दें महिला का पति केजराम शराबी है। शराब पीने के बाद रोजाना वह पत्नी और बच्चों से मारपीट करता था। वह अपनी कमाई भी शराब में उड़ा देता था। वह अपनी पत्नी उमा के पैसे भी शराब मंे उड़ा देता था। वह बेटा न होने के कारण भी उमा को बेहद प्रताड़ित करता था। उमा परिवार चलाने के लिए मजदूरी करने जाती थी। बड़ी बेटी और उसके बाद की भी बेटी काम करने जाती थी।

पड़ोसियों ने बताया कि वे अच्छे खाने, कपड़ों के लिए हमेशा तरसे। पर उन्हें यह सब मौत के बाद मिला। पुलिस ने आरोपी केजराम को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023