RAPE CASE | अपनी बेटी को नशा देकर करता था गलत काम, नाक काटने पर हुआ दरिंदगी का खुलासा

जोधपुर: पिता और बेटी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। पर एक पिता ने इस रिश्ते को ही शर्मसार करते हुए अपनी बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इलाज कराने आयी जब एक लड़की ने अपनी बेबसी की कहानी सुनाई तब यह मामला सामने आया।

लड़की के दादा उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे और उसके बताया कि उसके साथ घर में मारपीट की गयी है। बच्ची को लेकर जब अस्पताल लेकर जाया गया और उसकी काउंसलिंग की गयी तो उसने बताया कि 13 साल की उम्र से ही उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। उसके पिता ने उसे गांव के नजदीक एक कमरा दिलवाया था ताकि वह पढ़ाई कर सके। पिता उससे मिलने के बहाने आता और उसका बलात्कार करता था।

बातचीत के बाद पता चला कि बच्ची के पिता अपनी पत्नी पर शक करता था और उसे लगता था कि उसकी नहीं किसी और की बेटी है। जब बच्ची तीन साल की थी तो उसने अपनी पत्नी को भगा दिया। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। वह अक्सर अपनी बेटी को पिटता था। जब वह 13 साल की हुई तो उसने पहली बार पिता ने उसका बलात्कार किया और फिर लगातार उसके साथ दरिंदगी करता।

पुलिस ने आरोपी पिता को पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि पिता उसे नशीली दवाएं देता था और एक बार उसकी नाक भी काट ली थी। कुछ महीने से वह लगातार अपनी बेटी को हवस का शिकार बना रहा था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023