KONDAGAON | हेडकांस्टेबल ने थाने में की आत्महत्या, मालखाने में फांसी पर लटक रहा था शव, बेटा ढूंढते हुए पहुंचा तब पता चला

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शनिवार देर रात एक हेडकांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव थाने के ही मालखाने में फंदे से लटका मिला। कांस्टेबल का बेटा जब उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचा तो घटना का पता चला। हालांकि हेडकांस्टेबल के सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मर्ग दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव पुलिस में हेडकांस्टेबल टेकराम ध्रुव की ड्यूटी मालखाने में लगी थी। वह मालखाने के प्रभारी भी थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे टेकराम ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे। इसके बाद शाम करीब 7 बजे किसी काम के लिए जाने की बात कहकर घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। जब देर रात तक टेकराम घर नहीं आए तो बेटा उनकी तलाश में निकला।

बेटे ने आसपास पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली तो वह थाने पहुंच गया। वहां थाना परिसर में ही टेकरासम की बाइक खड़ी थी। इस पर उसने थाने में जानकारी जुटाई, तो किसी ने भी टेकराम को नहीं देखने की बात कही। फिर पुराने थाने की बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर बने मालखाने में उन्हें तलाश करने पहुंचे, तो देखा कि कमरे में फांसी से शव लटक रहा था।

एक दिन पहले रायपुर में कांस्टेबल ने किया था सुसाइड

इससे एक दिन पहले ही रायपुर में भी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( EOW) के कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। गंज थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला था। 29 साल के कांस्टेबल रविंद्र पाटले की दो दिन बाद ही शादी तय होनी थी। वह आर्थिक अनियमितता की शिकायत पर जांच और कार्रवाई में अफसरों की टीम में शामिल रहता था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023