HEALTH | इन 3 चीजों को शहद में मिलाएं, सप्ताहभर में पेट-कमर और जांघ की चर्बी पिघल जाएगी

नई दिल्ली: वजन कम (Weight Loss) करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए जिम में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और हेल्दी डाइट लेनी होती है। अगर आपके पास इन दोनों के लिए ही समय नहीं है, तो आप शहद के जरिए भी पूरे शरीर का वजन कम कर सकते हैं और वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। वजन घटाने के अलावा शहद खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं।

शहद को स्वाद, औषधीय, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के अलावा फिटनेस में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि है शहद वजन घटाने का प्राकृतिक तरीका है। शहद में फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो फैट करने में सहायक है। यह लीवर को ग्लूकोज बनाने के लिए ईंधन का काम करता है। यह ग्लूकोज दिमाग में शुगर लेवल को बनाए रखता है और इसे फैट बर्न करने वाले हार्मोन को छोड़ने के लिए मजबूर करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, बेशक शहद में चीनी होती है लेकिन रिफाइंड शुगर की तुलना में शहद में फायदेमंद विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। इसके विपरीत रिफाइंड शुगर को कैलोरी माना जाता है, जिसका अर्थ है कि इसे खाने से कोई फायदा नहीं होता है। इसके विपरीत शहद विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है, जो वजन घटाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

वजन घटाने के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें?

अधिकतर लोग चाय या कॉफी में चीनी मिलाकर पीते हैं। इससे आपकी सेहत को धीरे-धीरे कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको चीनी की बजाय शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपने चाय या अन्य मीठी खाने-पीने की चीजों में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करना वजन घटाने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है। ऐसा करने से आपकी नींद के शुरुआती घंटों में शरीर को अधिक वसा जलाने में मदद मिलेगी।

वजन घटाने के लिए शहद और दालचीनी

दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो खाने को स्वाद ही नहीं देता बल्कि उसे पौष्टिक भी बनाता है। वजन घटाने के लिए दालचीनी और शहद का उपयोग करना बेहतर तरीकों में से एक है। इसके लिए आप अपनी रोजाना की ग्रीन टी के प्याले में आधा चम्मच दालचीनी के साथ एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। इस मिश्रण से आपका मेटाबोलिज्म मजबूत बनता है और आपको पूरी ऊर्जा मिलती है।

वजन घटाने के लिए शहद और नींबू

इस मिश्रण को वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। आप रोजाना सुबह आधा एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच शहद और और आधे नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने और अंगों को सक्रिय करने में मदद मिलेगी। आप पूरे दिन कम फूला हुआ और अधिक सक्रिय महसूस करेंगे। आप इसे पूरा दिन ले सकते हैं। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाने का काम करता है।

वजन घटाने के लिए शहद और लहसुन

वजन घटाने के लिए लहसुन और शहद का मिश्रण आपके शरीर को स्वस्थ और फिट रखने का एक बेहतरीन तरीका है। सुबह सबसे पहले एक चम्मच शहद के साथ कच्चे लहसुन का सेवन करने से डिटॉक्सीफिकेशन और पाचन में सुधार होता है। यह मिश्रण इम्यून पावर को बढ़ाने, तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023