BILASPUR | इंसानियत हुई शर्मसार, ट्रैक्टर चालक जानबूझकर सड़क में बैठी गर्भवती गाय को कुचला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर: सड़क पर बैठी एक गर्भवती गाय को देखने के बावजूद ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर उसे कुचल दिया। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत रोड में मोपका के पास एक गर्भवती गाय सड़क के बीचोबीच बैठी थी। ट्रैक्टर चालक ने उसे देख लिया था बावजूद इसके स्पीड में गाड़ी चलाते हुए उसे अपने ट्रैक्टर से कुचल डाला, बुरी तरह से घायल गाय ने दम तोड़ दिया। गाय के मालिक ने जब अपनी गाय की हालत देखी तो उसने पुलिस में इस मामले की सूचना दी।

पुलिस ने चैक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और तत्काल आरोपी ट्रैक्टर चालक ईश्वर ध्रुव को हिरासत में लेलिया। आरोपी ने स्वीकार किया की उसने जानबूझकर गाय को कुचला है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023