CRIME | मामूली बात पर हैवान बना पति, आठ माह की गर्भवती पत्नी को पहले पीटा, फिर बाइक में बांधकर घसीटा

पीलीभीत: घरेलू विवाद के बाद एक पति जल्लाद बन गया। पत्नी से नाराज पति ने फिर जो कारनामा किया उससे जानकार लोगों की रूह कांप गई। पति ने पहले पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद बाइक के पीछे बांधकर उसे काफी दूर तक घसीटा। पत्नी आठ माह की गर्भवती थी इसके बाद पति को उस पर तरस नहीं आया है। बाइक से घसिट जाने के कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गई।

मामला पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र का है। घुंघचाई निवासी युवक का अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी से कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा है। कई बार गांव और मायके पक्ष के लोगों के बीच सुलह समझौता हुआ। शनिवार को दंपति के बीच विवाद हो गया। नाराज पति ने विवाहिता की पिटाई कर दी। इसके बाद उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधकर बाइक में बांध पर काफी दूर तक घसीटा। पड़ोस के कई लोगों के समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना।

सड़क पर घसीटने से वह घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। वहीं घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। विवाहिता के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया विवाहिता से मारपीट के मामले में तहरीर मिली है। घायल का मेडिकल कराया गया है।

क्या बोली महिला

गर्भवती बहन को बाइक से घसीटे जाने की जानकारी जब भाई को हुई तो उसने जीजा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। महिला के पति के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पति में नशे में था। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने हंसी-हंसी में उसके हाथ बांध दिए, फिर दूर तक बाइक से घसीटा। 

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023