DURG | पति ने पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में डाली, महिला ने कहा- फर्जी आईडी बनाकर नंबर भी डाला, लोगों के गंदे कमेंट से परेशान

दुर्ग: महिला ने अपने ही पति के खिलाफ अश्लील फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने कहा कि फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो के साथ-साथ उसने नंबर भी डाल दिया और अब लोगों के मोबाइल पर फोन आते हैं जो अश्लील बातें और गंदे मैसेज भी करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति का नाम बंटी साहू है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी होता था। पत्नी रोज के झंझट से तंग आकर अपने बेटे के साथ अलग रहने लगी थी। महिला ने आरोप लगाया है कि परेशान करने के लिए ही बंटी ने फर्जी नाम से अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब लोग उसे फोन करके परेशान कर रहे हैं।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बंटी साहू के खिलाफ आईपीएसी की धारा 294, 323, 509 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी के अनुसार जल्द ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का अकाउंट बंद करने के लिए सायबर सेल को जानकारी दे दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023