VIRAL POST | पति कर रहा था विवाद, नशे में धुत्त 101 किलो वजनी बैठ गयी उसके मुंह पर, तड़प-तड़प कर हुई मौत

नयी दिल्ली: शराब में धुत्त एक महिला अपने ही पति के उपर बैठ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। सुनकर हैरान हो गये ना आप। दरअसल महिला का वजन लगभग 101 किलो था। इतना वजन होने के कारण पति के दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस ने महिला के उपर मर्डर के दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के पहले महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था।

मामला रूस का है। मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद पत्नी से पति से कहा वो साॅरी बोले पर पति ने माफी नहीं मांगी तो गुस्से में पत्नी अपने पति के मुंह पर बैठ गयी। पति को सांस लेने में तकलीफ होने लगी पर पत्नी तब तक नहीं उठी जब तक पति की मौत न हो गयी। उनकी बेटी ने सारा वाक्या आंखों से देखा और दौड़कर पड़ोसी को बुलया लेकिन तब तक पिता ने दम तोड़ दिया था।

महिला को जब होश आया तो उसे यकीन नहीं हुआ कि उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि वह सिर्फ विवाद निपटाने के लिए उसे चुप रहने कह रही थी पर जब वह शांत नहीं हुआ तो सिर्फ उसका मुंह बंद करने के लिए उस पर बैठ गयी।

पुलिस ने महिल पर हत्या का केस दर्ज किया है। महिला कह रही है कि उसका मकसद अपनी पति का मर्डर करना नहीं था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023