KANKER | कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21171 वोटों से जीती, पहले ही राउंड से थी आगे, बीजेपी रही दूसरे नंबर पर

कांकेर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21171 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। सावित्री को कुल 65327 वोट मिले हैं। इसके मुकाबले भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 44229 और सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम को 23371 वोट मिले हैं। साथ ही, सावित्री मंडावी ने खैरागढ़ उपचुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। खैरागढ़ में कांग्रेस 20176 वोटों के अंतर से जीती थी। इस बार जीत का आंकड़ा 21171 रहा।

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रहे मनोज मंडावी के निधन के बाद खाली हुई भानुप्रतापपुर सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ। उपचुनाव के ऐलान के साथ ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस स्व. मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाएगी। सावित्री ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इससे भी पुष्टि हो गई थी। साथ ही, यह भी माना जा रहा था कि उन्हें सहानुभूति वोट मिलेगी और जीतेंगी।

हालांकि कांग्रेस ने एक बड़ा खुलासा किया कि भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी हैं। इस आरोप ने चुनाव की दिशा बदल दी। कांग्रेस की ओर से नेताम का नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी, लेकिन स्क्रूटनी का समय बीत जाने के कारण इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। हालांकि इन आरोपों के बाद भी भाजपा ने मेहनत की और चुनाव को एकतरफा नहीं होने दिया।

इस चुनाव में एक और महत्वपूर्ण कड़ी सर्व आदिवासी समाज की मौजूदगी भी थी। छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मसले पर सरकार के खिलाफ आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज ने रिटायर्ड आईपीएस अकबर राम कोर्राम को समर्थन दिया। इस समर्थन के बाद कोर्राम काफी मजबूत हो गए और मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। मतगणना की शुरुआत में कोर्राम दूसरे नंबर पर थे। हालांकि बाद में वे पिछड़ते चले गए।

राउंडवार नतीजे

पहला राउंड

सावित्री मंडावी – 3397

अकबर राम कोर्राम – 1196

ब्रह्मानंद नेताम – 1140

दूसरा राउंड

सावित्री मंडावी – 2415

अकबर राम कोर्राम – 2143

ब्रह्मानंद नेताम – 1488

तीसरा राउंड

सावित्री मंडावी – 3780

अकबर राम कोर्राम – 1657

ब्रह्मानंद नेताम – 1381

चौथा राउंड

सावित्री मंडावी – 3732

अकबर राम कोर्राम – 1635

ब्रह्मानंद नेताम – 1325

पांचवां राउंड

सावित्री मंडावी – 2809

अकबर राम कोर्राम – 2522

ब्रह्मानंद नेताम – 1433

छठवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3617

अकबर राम कोर्राम – 464

ब्रह्मानंद नेताम – 2703

सातवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3306

अकबर राम कोर्राम – 3032

ब्रह्मानंद नेताम – 2027

आठवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3604

अकबर राम कोर्राम – 1331

ब्रह्मानंद नेताम – 2377

नवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3536

अकबर राम कोर्राम – 1247

ब्रह्मानंद नेताम – 1554

दसवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3627

अकबर राम कोर्राम – 1423

ब्रह्मानंद नेताम – 2119

ग्यारहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 4031

अकबर राम कोर्राम – 677

ब्रह्मानंद नेताम – 3590

बारहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3164

अकबर राम कोर्राम – 1559

ब्रह्मानंद नेताम – 2578

तेरहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3837

अकबर राम कोर्राम – 841

ब्रह्मानंद नेताम – 2084

चौदहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 4150

अकबर राम कोर्राम – 810

ब्रह्मानंद नेताम – 3420

पंद्रहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3384

अकबर राम कोर्राम – 646

ब्रह्मानंद नेताम – 4012

सोलहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3982

अकबर राम कोर्राम – 689

ब्रह्मानंद नेताम – 3486

सत्रहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3884

अकबर राम कोर्राम – 288

ब्रह्मानंद नेताम – 2925

अठारहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3775

अकबर राम कोर्राम – 1037

ब्रह्मानंद नेताम – 3153

फाइनल (19वां) राउंड

सावित्री मंडावी – 1297

अकबर राम कोर्राम – 179

ब्रह्मानंद नेताम – 1084

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023