DHAMTARI | शादी का प्रलोभन देकर करता रहा अनाचार, दबाव बनाया तो जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विजय देवांगन
धमतरी: शादी कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जान से मार कर फेंकने की धमकी दी। पीडित की शिकायत पर अर्जुनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा गया।
अर्जुनी पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को दोपहर पीडिता ने थाने में लिखित आवेदन दिया। बताया कि मावली पारा नरहरपुर, जिला कांकेर निवासी गोवर्धन साहू ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी कर पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन दिया। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। शादी करने का दबाव बनाया तो जान से मारकर गटर में फेंकने की धमकी दिया। आरोपी गोवर्धन साहू के खिलाफ धारा 376, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया।


ऐसे पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी
महिला संबंधी अपराध की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को मिली तो उसने अर्जुनी टीआई को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिया। थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू किया। गिरफ्तार करने थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी गोवर्धन साहू के घर मावली पारा नरहरपुर में दबिश दिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। अपराध स्वीकार करने पर आरोपी गोवर्धन साहू पिता विदेराम साहू उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया। न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जेल भेजा गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023