BHANUPRATAPPUR | ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस कांकेर पहुंची, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- कांग्रेस को हार निकट दिख रही है

भानुप्रतापपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव प्रत्याशी बीजेपी ब्रम्हानंद पर रेप के आरोप के बाद से सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं आज ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस कांकेर पहुंची है। जिसके बाद यह संभावना बढ़ गई है कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस चारामा के लिए रवाना हो गई है।

भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चार साल से कोई कार्रवाई नहीं हुई है और अब ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पुलिस कांकेर पहुंची है। अब क्या प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष जागे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस को हार निकट दिख रही है। इस षडयंत्र का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता देगी।

झारखंड पुलिस चारामा के लिए रवाना
जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस चारामा पहुंची है। यहां एक अन्य आरोपी नरेश सोनी की ​गिरफ्तारी के लिए घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम ब्रह्मामंद के घर की ओर रवाना हुई। बता दें कि पुलिस ब्रम्हानंद नेताम का निवास स्थान चारामा है। ऐसे में अब कुछ ही देर में ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी हो सकती है।

8 दिसबंर को आएगा परिणाम
भानुप्रतापपुर उपचुनाव की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को आएगा। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद दोनों दल बीजेपी और कांग्रेस लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। लेकिन अब रेप के मामले में झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने से बड़ा बवाल मच गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023