RAIPUR | रेप के आरोप में जूनियर डाॅक्टर को गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया दुष्कर्म

रायपुर: दुष्कर्म मामले में राजधानी पुलिस ने एक जूनियर डाॅक्टर को हिरासत में लिया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करायी है कि शादी का झांसा देकर 4 साल तक आरोपी ने रेप किया है। मामला देवेन्द्र नगर थाने का है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है और 2017 में उसकी अस्पताल में जूनियर डाॅक्टर गिरीश देशलहरे अपने हाथ दर्द का इलाज कराने आया था। इन दौरान दोनों में दोस्ती हो गयी। डाॅक्टर ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

4 सालों तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद युवती को पता कि डाॅक्टर की शादी कहीं और तय हो चुकी है और वह शादी करने के फिराक में है। फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने इस बात की शिकायत देवेन्द्र नगर थाने में दर्ज करायी। युवती की शिकायत के बाद डाॅक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023