Just in | छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस की दस्तक;  जबलपुर में हुई 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

भोपाल: छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस की दस्तक हो गई है। जबलपुर में 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने की ख़बर है। यह सभी जर्मनी और दुबई से भारत लौटे हैं। इनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं।

इससे पहले मध्यप्रदेश में कई शहरों में कोरोना के संदिग्ध पाए गए थे। इनमें से अधिकतर का सैंपल लेकर उन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेशन वॉर्ड में भेज दिया गया है।

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी में जुटा है। प्रदेश में 24 घंटे जांच की सुविधा है। वहीं एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023