करीना दूसरी बार मां बनीं, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

मुंबई : सैफ अली खान फिर से एक बेटे के बाप बन गए हैं। पटौदी खानदान में फिर किलकारियां गूंजी हैं। करीना कपूर ने रविवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उन्हें रविवार को ही यहां भर्ती कराया गया था। करीना ने 2016 में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से कहा, ‘करीना और बच्चा दोनों ठीक हैं। मैंने करीना से बात की है और उसने मुझे बताया कि वो ठीक है और बच्चा भी स्वस्थ है। मैं बहुत खुश हूं और बच्चे को देखने के लिए उत्सुक हूं। रणधीर ने बताया तैमूर और सैफ दोनों भी बहुत एक्साइटेड हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023