Kawardha | 5 साल पहले महिला के नाम पर लिया था लाखों का फर्जी लोन, धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने यूं पहुंचाया सलाखों के पीछे

सूरज मानिकपुरी

कवर्धा: शातिर चोर कितनी भी होशियारी कर ले लेकिन पुलिस उसे किसी न किसी तरह से ढूंढ ही निकालती है। ऐसा ही एक मामला सोमनापुर थाना के कुण्डा गांव से सामने आया है। जहां आवेदिका भागो बाई ने बताया कि उनकी जमीन के नकली कागजात बनाकर ठगों ने इलाहाबाद बैंक से 165000 की धोखाधड़ी की है। 5 वर्ष पूर्व इस केस का संज्ञान लेते हुए एसपी के एल ध्रुव ने एक टीम बनाई और केस का पर्दाफाश किया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मथुरा प्रसाद सतनामी, कौशल बर्मन, विद्याचरण ऊर्फ प्रकाश जांगडे, भगवती बाई ने मिलकर भागो बाई के जमीन का नक्शा और खसरा निकाल लिया था। यही नहीं केसीसी लोन लेने के लिए उन्हांेने फर्जी राशन कार्ड, सील, मोहर, परिचय पत्र, जमीन की पर्ची तैयार कर भगवती बाई को भागो बाई बना दिया। सभी ने मिलकर इलाहाबाद बैंक की पंडरिया शाखा से 165000 का केसीसी लोन ले लिया। यही नहीं आरोपियाों ने राशन कार्ड, सील और मोहर को जलाकर सारे सबूत भी मिटाने की कोशिश की।

पुलिस ने तमाम सुरागों को मिलाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों से पीछे डाल दिया है। इस केस को सुलझाने में प्रशिक्षु डी.एस.पी. निमितेश सिंह, उप निरीक्षक नरेन्द्र साहू, उप निरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक चिन्ताराम देशमुख, आरक्षक अरूण बघेल, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, आरक्षक कोमल किशोर, नगर सैनिक रवि राजपूत एवं महेन्द्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023