MUNGELI | घर से निकली महिला का किडनैप, ऑटो में सवार 4 युवकों ने किया गैंगरेप, 3 दिन बाद पुलिस के पास पहुंचा मामला

मुंगेली: घर से बाहर निकली एक महिला का ऑटो में सवार 4 लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी में लग गयी है। मामला बिलासपुर सिविल लाइन थाने का है।

मिली जानकारी के अनुसार बदहवास हालत में एक महिला इंदू चैक के पास मिली थी, जिसकी जानकारी राहगीरों ने डायल 112 को दी। महिला ने जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जरहागांव की रहने वाली है। वह अपने घर से 13 जून को दूसरे गांव जाने के लिए निकली थी। तभी एक ऑटो में सवार 4 लोगों ने गांव छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ बिठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया। रेप के बाद चारों आरोपी फरार हो गए।

तीन दिनों तक रेप पीड़िता ने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बतायी और एक खंडहरनुमा घर में छुपी रही। किसी तरह वह बिलासपुर के इंदू चैक के पास पहुंची और चुपचाप बैठी रही। महिला की बदहवास हालत देकर लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर जरहागांव ट्रांसफर कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे मुंगेली भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023