KONDAGAON | जिला अस्पताल की महिला डाॅक्टर और पिता निकले कोरोना पाॅजीटिव, जिले के हाॅट स्पाॅट बनने के पूरे आसार

कोंडागांव: कोरोना जिला अस्पताल के हाॅट स्पाॅट बनने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डाॅक्टर और उनके पिता की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आ गयी है। जिसके कारण उनके संपर्क में आए लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला डाॅक्टर और उनके पिता कुछ दिनों पहले ही हैदराबाद से लौटे थे।

मिली जानकारी के अनुसार महिला डाॅक्टर जिला अस्पताल में आंख, कान और गला रोग विशेषज्ञ है और वह रोजाना मरीजों को ओपीडी में देखती है। जिसके कारण उनके संपर्क में आए लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला और उनके पिता कुछ दिनों पहले हैदराबाद से लौटे थे और उन्होंने होम क्वारेंटाइन नियम का पालन नहीं किया था। लौटने के तुरंत बाद वह मरीजों के इलाज में जुट गयी। डॉक्टर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला अस्पताल को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच करवायी जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023