KORBA | 55 साल के बूढ़े ने नाबालिग से रचाया विवाह, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

कोरबा: मानवता को शर्मसार करने देने वाली यह घटना बाल्को से सामने आयी है। जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर उससे शादी की और 5 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म भी किया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर में चुपचाप की शादी

मिली जानकारी के अनुसार बाल्को थाना के अंतर्गत बेलगढ़ में 13 वर्षीय नाबालिग कुछ दिनों से अपने घर से गायब थी। घरवालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की तो उन्हें पता चला कि 55 वर्षीय विष्णुदास महंत उर्फ विष्णो गांधी के घर पर किशोरी रह रही है। जब परिजन उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो आरोपी ने बताया कि किशोरी के साथ उसने सर्वमंगला मंदिर में शादी की है। परिजन किशोरी को अपने साथ ले आए और किशोरी ने बताया कि अधेड़ ने 5 दिनों तक उसका दुष्कर्म किया है।

पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के मूलतः नवागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपित विष्णुदास को धारा 376, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023