RAIPUR | देर रात प्रशासनिक सर्जरी, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार की देर रात आईएएस, आईपीएस व आईएफएस का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक सर्जरी में दो दर्जन से ज्यादा अफसर शामिल हैं। सरकार ने संभागायुक्त, कलेक्टर, संचालनालय, नगर निगम तक सर्जरी की गई है। महादेव कावरे दुर्ग के संभाग आयुक्त बनाए गए हैं, जबकि श्यामलाल धावड़े को बस्तर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ आईपीएस दीपांशु काबरा का कद बढ़ाया गया है। अभी तक परिवहन विभाग के अपर आयुक्त रहे काबरा अब ट्रांसपोर्टर कमिश्नर बना दिए गए हैं। दीपांशु काबरा के पास आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क तथा सीईओ छत्तीसगढ़ संवाद का भी प्रभार है। इस फेरदबल में सात जिलों के कलेक्टर भी बदले हैं। नए साल में यह सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। 

महानदी भवन मंत्रालय, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश के मुताबिक आईएएस टोपेश्वर वर्मा को सचिव परिवहन एवं परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए मिशन संचालक जलजीवन मिशन का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस श्यामलाल धावड़े को कोरिया के कलेक्टर पद से हटाकर बस्तर संभाग का आयुक्त बना दिया गया है। धावड़े की जगह पर कुलदीप शर्मा को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है। महादेव कावरे विशेष सचिव जल संसाधन से आयुक्त दुर्ग संभाग, दुर्ग पदस्थ किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन को हटाकर स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह को बलौदाबाजार-भाटापारा का जिला कलेक्टर बनाया गया है। नारायणपुर के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू अब संचालक भू-अभिलेख की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऋतुराज रघुवंशी को नारायणपुर कलेक्टर बनाया गया है।

गरियाबंद कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को महासमुंद का कलेक्टर बनाया गया है। संचालक भू-अभिलेख की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिजीत सिंह को स्मार्ट सिटी रायपुर का एमडी बनाया गया है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की कलेक्टर नम्रता गांधी अब गरियाबंद की कलेक्टर होंगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही कलेक्टर की जिम्मेदारी ऋचा प्रकाश चौधरी संभालेंगी। मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास के बस्तर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ विजय दयाराम को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। रोक्तिमा यादव उप सचिव जीएडी वन को सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद बनाया गया है। जल जीवन मिशन के संचालक एस प्रकाश को सचिव परिवहन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। 

भारतीय वन सेवा के अफसर अनिल साहू को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का एमडी बनाया गया है। डॉ. कमलप्रीत सिंह को आयुक्त लोक शिक्षण की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वहीं किरण कौशल को संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की जिम्मेदारी से हटाकर राजस्व सेवा के अफसर अभिनव अग्रवाल को वहां लाया गया है। किरण कौशल अब केवल मार्कफेड के एमडी की जिम्मेदारी देखेंगी। अंबिकापुर निगम के आयुक्त रहे प्रभाकर पांडेय अब कोरबा निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। संदीप कुमार अग्रवाल गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ से कबीरधाम जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। दशरथ सिंह राजपूत अवर सचिव सामान्य प्रशासन को अब मुंगेली जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023