DURG | कोरोना से जंग जीतकर लौटरी बीजेपी नेत्री की मौत, डिस्चार्ज होने के बाद फिर बिगड़ी थी तबीयत

दुर्ग: कोरोना को हराकर घर लौटी महिला भाजपा नेत्री की मौत हो गयी है। वह भिलाई के वार्ड नंबर 67 की पार्षद थी, उनका नाम शाहीन अख्तर था। वह सेक्टर आठ की रहने वाली थी। कुछ दिनों पहले ही कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था।

जिसके बाद उन्हें सेक्टर नौ स्थित जवहारलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़े में इन्फेक्शन हो गया था। अस्पताल से स्वस्थ होकर वह शुक्रवार को लौटी थी। रात में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गयी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि शाहीन भिलाई में सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ता थी और उनकी मौत के बाद दुर्ग और भिलाई बीजेपी कार्यकताओं में मातम छाया हुआ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023