BALODA BAZAR | विधायक शंकुतला साहू का जन्मदिवस समारोह निरस्त, सरकारी अमले की लगी थी डयूटी, SDO को पंडाल और दरी की मिली थी जिम्मेदारी

बलौदा बाजार: धरसींवा की विधायक और संसदीय सचिव शकुंतला साहू का आज जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को समारोह के रूप में मनाया जा रहा था। आपको बता दें कि शुरू से ही यह समरोह विवादों में रहा है क्योंकि उनके जन्मदिन पर पूरे जनपद अमले की डयूटी लगा दी गयी थी। विवाद को बढ़ता देख कलेक्टर सुशील जैन ने आयोजन को निरस्त कर दिया है।

यह आयोजन जनपद पंचायत पलारी में आयोजित किया गया था। जिसके लिए बकायदा सरकारी आदेश जारी करते हुए हर किसी की डयूटी लगाई गयी थी। एसडीओ इंजीनियर को टैंड और पंडाल की डयूटी मिली हुई थी। वहीं जनपद के बाकी अमले को आयोजन के अलग-अलग कामों को जिम्मेदारी दी गयी थी। जब इस मामले में विवाद बढ़ा तो कलेक्टर ने इस आयोजन को ही निरस्त करना उचित समझा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023