BHILAI | स्ट्रीट वेंडर्स और होम डिलीवरी के लिए सूची जारी, एक क्लिक पर मिलेगी सभी सामग्री, जानिए कैसे

भिलाई: लाॅकडाउन में लोगों को किराना सामान, फल और सब्जियों के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर्स और होम डिलीवरी के लिए सूची जारी कर दी है। इस सूची में सभी का नाम और नंबर दिया गया है। जिसमें आप संपर्क कर घर तक सामाना मंगवा सकते हैं। जोन के अनुसार अलग-अलग सूची बनायी गयी है।

बताते चलें कि दुर्ग में 6 मई तक लाॅकडाउन को बढ़ा दिया गया है। जिसे देखते हुए यह व्यवस्था लोगों की सुविधा के लिए की गयी है। इस सूची को प्राप्त करने के लिए नगर निगम के फेसबुक पेज पर जा सकते हैं।

इस वेबसाइट में नोटिस बोर्ड पर सूचना और आदेश में क्लिक कर वर्ष चयनित करना पड़ेगा। जिसके बाद आपको होम डिलवरी के लिए सूची दिखाई देगी। जोन के अनुसार आप अपने नजदीकी विक्रेता से मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। सूची में किराना व्यवसायी, फल और सब्जी विक्रेताओं के संपर्क नंबर दिए हुए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश और आदेश का विक्रेता एवं क्रेता दोनों को ही पालन करना होगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023