BHILAI | 6 साल पहले रचाया था प्रेम विवाह, चरित्र पर करता था शक, मायके से घर लाया और फिर…

भिलाई: चरित्र संदेह में एक बार फिर युवक ने महिला को जान से मार डाला। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता था। हत्या के बाद जब सुबह परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला पदमनाभपुर का है। उत्कल नगर में रहने वाला मोटर मैकेनिक अंकुर बाघ पोटिया में रहने वाली शीतलाना से प्यार करता था। 2015 में दोनों ने लव मैरिज कर ली, उनका ढाई साल का बच्चा भी है। अंकुर अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। 15 दिन पहले शीतलाना अपने बच्चे को लेकर मायके आ गयी।

अंकुर सोमवार की रात 9 बजे अपनी ससुराल पहुंचा और शीतलाना को समझा कर अपने घर उत्कल नगर ले आया। 2.30 पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ तो अंकुर ने शीतलाना के पेट में कैंची घोपकर उसे मार डाला। मंगलवार को पड़ोसियों ने परिजनों को हत्या की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023