BIRTHDAY SPL | तीन हसीनाओं से चला था महेश भट्ट का अफेयर, एक से शादी करने के लिए करा लिया था धर्म परिवर्तन

नई दिल्लीः बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट आज 74 वर्ष के हो गए हैं। 20 सितंबर 1948 को मुंबई में जन्मे महेश ने हिंदी सिनेमा को एक से एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘पाप’, ‘मर्डर’, ‘रोग’, ‘जहर’, ‘मर्डर 2’, ‘जिस्म 2’ जैसी कई बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शन किया है। महेश भट्ट की फिल्मों का कंटेंट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता था। इसके अलावा, उनकी निजी जिंदगी में भी काफी कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। महेश भट्ट की लव लाइफ हमेशा विवादों में रही। उनका नाम कई हसीनाओं से जुड़ा है। आइए आज उनके बर्थडे पर आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं।

लोरिएन ब्राइट से पहली शादी
महेश भट्ट की पहली पत्नी का नाम लोरिएन ब्राइट हैं। दोनों की पहली मुलाकात उन दिनों हुई थी जब महेश भट्ट कॉलेज में पढ़ते थे और लोरिएन बॉम्बे स्कॉटिश अनाथालय में पढ़ती थीं। दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार भी शुरू हो गया। कहा जाता है कि महेश भट्ट लोरिएन से मिलने उनके अनाथालय में जाते थे लेकिन एक दिन वे पकड़े गए। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था और तब लोरिएन ने अपना नाम बदलकर किरण कर लिया थाा। कहा जाता है कि जब महेश भट्ट का नाम परवीन बाबी से जुड़ने लगा था तो यह बात उनकी पत्नी को बिल्कुल पसंद नहीं आई, जिस वजह से दोनों अलग हो गए।

परवीन बाबी के साथ रिश्ता
महेश भट्ट पहले से शादीशुदा होने के बाद भी परवीन बाबी के साथ रिश्ते में आए थे। उन्होंने साल 1977 में परवीन से अपने प्यार का इजहार किया था। इतना ही नहीं, वह अपनी पत्नी को छोड़कर अभिनेत्री के साथ उन दिनों लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन जैसे ही महेश को परवीन की बीमारी Schizophrenia के बारे में पता चला तो दोनों का रिश्ता पूरी तरह बदल गया। महेश भट्ट और परवीन बाबी धीरे-धीरे अलग हो गए। वहीं, एक दिन परवीन बाबी का शव उनके घर में मिला।

दूसरी शादी के लिए कबूला इस्लाम
इसके बाद महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान की एंट्री हुई। कहा जाता है कि जब महेश भट्ट का रिश्ता सोनी राजदान से जुड़ा था तब वह अपनी पहली पत्नी के साथ ही रह रहे थे। हालांकि, बाद में सोनी और महेश ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और फिर शादी रचाई, जिसके बाद कपल की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हुईं।

बेटी को किया किस
महेश भट्ट ने उस समय सबसे ज्यादा बवाल खड़ा कर दिया था जब वह अपनी बेटी पूजा के साथ एक फोटोशूट में लिपलॉक करते दिखे थे। इस फोटोशूट के बाद महेश को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ था। इस फोटोशूट के दौरान पूजा अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी दिखी थीं और दोनों किस कर रहे थे।

रिया और जिया संग वायरल हुईं तस्वीरें
महेश भट्ट का नाम सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले के बाद भी काफी उछला था। उनकी और रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद दावा किया जाने लगा था कि रिया और महेश भट्ट के बीच एक रिश्ता है। इतना ही नहीं, उस समय महेश भट्ट के साथ जिया खान की फोटोज भी सामने आई थीं। लोगों का कहना था कि महेश के रिश्ते दोनों से काफी करीब रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023