नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षाबलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

गढ़चिरौली: जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए 13 नक्सलियांे को मार गिराया है। बताया जा रहा है ये मुठभेड़ महाराष्ट्र के कोटमी जंगल में हुई है। शुक्रवार को नक्सली और सुरक्षाबल के बीच खूनी संग्राम हुआ। हालांकि अभी फायरिंग थम गयी है और जवानों ने 13 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। हो सकता है कि मरने वालों ने नक्सलियों के कमांडर भी शामिल हों।

गढ़चिरौली गोंडिया रेंज के आईजी संदीप पाटिल ने इस मुठभेड़ और ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को ऐसा शक है कि जंगलों में और भी नक्सली छिपे हुए हो सकते हैं इसलिए काफी अलर्ट होकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023