BOLLYWOOD | मलाइका अरोरा ने कराया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट, अदाएं देख आप भी नहीं संभाल पाएंगे दिल

मुंबई: मलाइका अरोड़ा फिल्मों में भले ही एक्टिव न रहती हों, लेकिन टीवी शोज में वो अक्सर जज की भूमिका निभाती हुई नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा अब फिर से एक शो को जज करने वाली हैं और उसका नाम ’सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2’ है।

मलाइका अरोड़ा ने इस शो के आगाज से अपना एक वीडियो शेयर किया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया था। अब मलाइका के इस स्टनिंग लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CR6acjECtlE/

मलाइका अरोड़ा खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं और ’सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2’ के लिए भी उन्होंने एक मॉडल वाला ही लुक तैयार किया है।

आपको बता दें, सुपर मॉडल ऑफ द ईयर का दूसरा सीजन 22 अगस्त से एमटीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को मलाइका के अलावा मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर भी जज करेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने ’छैंया छैंया’, ’अनारकली’ और ’मुन्नी बदनाम’ जैसे सुपरहिट सॉन्ग दिए है।

https://www.instagram.com/p/CR8QvIBCwvQ/

मलाइका अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल से लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं। मलाइका ’इंडिया गॉट टैलेंट’ और ’इंडियाज बेस्ट डांसर’ जैसे शो को जज कर चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/CR8mhWSC6Bq/

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका, अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। काफी समय से ये खबरें उड़ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी कर सकते हैं, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी शादी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023