MOLESTATION | मनचले ने लेडी पुलिस से की छेड़छाड़, कहा- इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो? फिर सिपाही ने जमकर की धुनाई

बरेली: महिलााओं से छेड़छाड़ और रेप के मामले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो बदमाशों को पुलिस से डर नहीं लगता, यही कारण है कि वह लेडी पुलिस को भी छेड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बरेली के फरीदपुर थाना में हुआ। जहां गली से पुलिस की वर्दी पहनी हुई महिला सिपाही को देखकर मनचले ने कहा- तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो? जिसके बाद महिला सिपाही ने उसे पकड़ा और जमकर उसकी धुनाई कर दी।

महिला ने तुरंत थाने में फोन लगाया और अन्य पुलिस को बुलाया। पर फोर्स को आता देख आरोपी युवक भाग निकला। धक्का-मुक्की के चक्कर में आरोपी का मोबाइल गिर गया। महिला सिपाही ने बताया कि वह अक्सर युवतियों से छेड़छाड़ करता था। आज जब मुझ पर कमेंट किया तो मैंने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने कहा कि ऐसे मनचलों पर आगे भी कार्रवाई कर जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023