DURG | खुड़मुड़ा गांव के बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड की मास्टमाइंड बहू गिरफ्तार, 145 दिन तक पुलिस को दिया था चकमा, सामूहिक कत्ल के पीछे ये थी वजह

दुर्ग: 21 दिसंबर 2020 को अमलेश्वर थाना के अंतर्गत खुड़मुड़ा गांव के बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड की मास्टरमाइंड घर की बड़ी बहू ही निकली। पुलिस ने मुख्य आरोपी निर्मला सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस हत्याकांड में पुलिस पहले से ही महिला के पति समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है।

प्रदेश के सबसे चर्चित हत्याकांड में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। पहले दो महिलाओं के शव मिले थे और बाद में बेटे और पिता की लाश पानी की टंकी से बरामद की गयी थी। शनिवार को इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया गया। अमलेश्वर पुलिस को पहले से ही निर्मला पर शक था पर सबूत न होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया था। 145 बाद ब्रेन मैपिंग के जरिए पुलिस उस तक पहुंची।

दरअसल निर्मला के रोहित से अवैध संबंध थे, जिसके बारे में उसकी सास दुलारी बाई को पता चल गया था। इस बात को लेकर वह हमेशा निर्मला को धमकी दिया करती थी। अपनी सास से बदला लेने के लिए निर्मला ने प्रेमी रोहित को अपने पति गंगाराम से मिलवाया था। उसी के कहने पर पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

वारदात के पहले और बाद में महिला ने सभी के साथ पार्टी की थी। पुलिस ने 84 दिन बाद इस मामले का खुलासा किया था। गंगाराम, उसके पड़ोसी महाकाल, दोस्त नरेश और पत्नी के प्रेमी रोहित मौसा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। लेकिन मास्टरमाइंड बहू उस समय से गिरफ्त से बची हुई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023