Lifestyle | लाखों में होती है मुकेश अंबानी के ड्राइवर और शेफ की सैलरी, अमेरिका में पढ़ रहे हैं नौकरों के बच्चे

मुंबई: एशिया के सबसे अमीर इंसानों में मुकेश अंबानी का नाम प्रमुख है। अरबों की संपत्ति वाले मुकेश अंबानी का बिजनेस सेंस गजब का है। वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। आपको यह भी पता होगा कि दुनिया में सबसे महंगे मकानों में उनका घर एंटालिया का नाम शुमार होता है। 27 मंजिला इस घर में 600 नौकर काम करते हैं। क्या आपको पता है कि मुकेश और नीता अपने घर काम करने वाले नौकरों को लाखों में सैलरी देते हैं, चलिए आपको भी उनके नौकरों की लाइफस्टाइल से रूबरू कराते हैं।

मुकेश अंबानी के घर पर काम करने वालों की तन्ख्वाह 10 हजार से 2 लाख रुपए प्रति महीने तक है। यही नहीं वे अपने स्टाफ को वेतन के साथ-साथ ही इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी देते हैं। यदि आपको हम यह कहें की उनके घर काम करने वाले कुछ नौकरों के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं तो हैरान मत होइएगा।

नीता और मुकेश अंबानी के ड्राइवर 2 लाख रुपए प्रति महीने सैलरी पाते हैं। उनका ड्राइवर बनने के लिए कई कसौटियों पर परखा जाता है। ड्राइवरों को बढ़िया सैलरी के साथ ही ठहरने और खाने की भी सुविधाएं दी जाती हैं। ड्राइवरों के अलावा अंबानी परिवार के शेफ की सैलरी भी लाखों में है। हालांकि मुकेश अंबानी बहुत सादे खाने के शौकीन हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023