BHILAI | पीलिया से नगर निगम सहायक जनसंपर्क अधिकारी की मौत, 28 जून से चल रहा था इलाज, इस सीजन में पीलिया से यह पहली मौत

भिलाई: नगर निगम सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुभाष सिंह ठाकुर की पीलिया से मौत हो गयी है। 28 जून को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान उनका लीवर, किडनी और ऑर्गन फेल हो गया, जिससकी उनकी मौत हो गयी। आपको बता दें कि सुभाष सिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार स्व. चतुर सिंह ठाकुर के पुत्र थे। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सेलूद में किया गया है। यह भी बता दें कि इस सीजन में पीलिया से यह पहली मौत हुई है। जिसके बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है।

साल 2015-16 में पांच से ज्यादा लोगों की मौत पीलिया से हुई थी। इसके अलावा भी कई लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023