NARAYANPUR | जिले में 7 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, अन्य राज्य से लौटे थे सभी मरीज

तौसीफ अहमद

नारायणपुर: जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा पाया गया है। बीती रात 11:00 बजे 500 सीटर बुनियादी क्वारंटाइन सेंटर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। बुनियादी क्वारंटाइन सेन्टर 413 प्रवासियों को ठहराया गया है। इनमें से संदिग्धों का जांच सैम्पल लिया गया था। जिनकी रिपोर्ट संक्रमित आई है। सभी नए मरीजों को उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। ये सभी मरीज तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, अन्य राज्यों से ये लौटे थे।

जिलें के 500 सीटर बुनियादी क्वारंटाइन सेंटर में मौजूद सभी लोगों का रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। उसके बाद आईआरपीसी टेस्ट किया जायेगा। अब तक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। वही अब तक 16 मरीज ठीक हो कर घर लौट चुके है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023