DANTEWADA | आत्मसर्पण करने वाली नक्सली महिला ने पुलिस लाइन के बाथरूम में की खुदकुशी, कार्यकर्ता सोनी सोरी ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप

दंतेवाड़ा: घर वापसी यानी लोन वर्राटू से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाली एक महिला नक्सली ने पुलिस लाइन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला नक्सली ने आत्महत्या क्यों की। इस मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार लोन वर्राटू से प्रभावित होकर सीएनएन सदस्य पांडे वासी ने 19 फरवरी को आत्मसर्मपण किया था। वह पुलिस लाइन के शांतिकुज में रह रही थी। मंगलवार की देर शाम उसने बाथरूम में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी ने एसपी को इस मौत का जिम्मेदार बताया है। सोनी सोनी ने कहा कि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव की अभिरक्षा में उस लड़की की मौत हुई है, इसकी जवाबदारी एसपी को लेनी ही होगी। ये आत्महत्या नहीं हत्या है और हम इस घटना का पुरजोर विरोध करेंगे। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। मृतिका के परिवार को 50 हजार की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पांडे कवासी घर वापस नहीं जाना चाहती थी और उसे जबरन घर ले जाने गांव वाले बार-बार आ रहे थे। ये भी उसके मौत की एक वजह हो सकती है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023