KORBA | शादी के 5 महीने बाद ही नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

कोरबा: शादी के 5 महीने बाद ही नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम मेनका प्रजापति बताया जा रहा है। 25 वर्षीय युवती ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कटघोरा के छुरी का है। मेनका दादर की रहने वाली है, उसकी शादी छुरी में रहने वाले प्रदीप प्रजापति से हुआ था। अभी उसकी शादी को महज 5 महीने ही हुए हैं। मृतिका के पिता राजाराम ने बताया कि शादी के बाद से ही मेनका और प्रदीप में विवाद होता था।

राजाराम ने बताया कि मरने से कुछ ही घंटे पहले मेनका ने फोन किया लेकिन कुछ बात ही नहीं की। 3 घंटे बाद पता चलता है कि बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गय है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023