DURG | जन्मदिन मनाने सहेली के घर गई नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बंधक बनाकर किया रेप

दुर्ग: मोहन नगर थाना में नर्सिंग की छात्रा ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रेप किया। छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी धीरेंद्र साव के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 15 अक्टूबर को छात्रा अपनी सहेली के घर जन्मदिन मनाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। बर्थ डे मनाने के बाद आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया, जहां बंधक बनाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया। इस दौरान मारपीट भी की। अगले दिन शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे आरोपी के चंगुल से छूट कर वह अपने घर पहुंची। इसके बाद अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023