DANTEWADA | अपनी शादी की छटवीं वर्षगांठ पर अन्य महिला के साथ समय बिता रहा था पति, पत्रकारों और पुलिस के साथ वहां पहुंची पत्नी, फिर वहां जो हुआ…

दंतेवाडा: शादी की छटवीं वर्षगांठ थी, वह पति से कई दिनों से नहीं मिली थी। उसे लगा आज के ही खास दिन क्यों न पति से मिला जाए। बस फिर क्या था वह पति के पास गीदम पहुंची लेकिन इस बार वह अकेले नहीं थी। बल्कि उसके साथ पुलिस और पत्रकारों की भीड़ थी। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पति के साथ एक अन्य महिला मिली। महिला ने पुलिस और पत्रकारों के सामने ही न्याय की गुहार लगानी शुरू कर दी।

महिला और पुरूष जिस कमरे में पकड़े गए वह कोई होटल नहीं बल्कि शासकीय भवन है। मामला गीदम के अटल बिहारी एजुकेशन हब जावंगा का है। वहां के खेल परिसर मेंअधिक्षक प्रकाश गुप्ता अपनी एक महिला मित्र के साथ पाए गए। अपने पति और महिला को एक साथ देखकर अधीक्षक की पत्नी ममता गुप्ता ने बताया कि वह 2 साल से इस नाइंसाफी को झेल रही है।

ममता ने बताया कि इस महिला के साथ रहने के लिए पति ने उसका त्याग कर दिया है। यही नहीं उन्होंने 2 साल पहले तलाक के लिए कोर्ट में याचिका भी लगा दी है। इस मामले में खेल परिसर जावंगा के नोडल सतीश श्रीवास्तव से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि शासकीय परिसर में परिवार को भी रहने की इजाजत नहीं है। अधिक्षक दूसरी महिला के साथ बन्द कमरे में थे। उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023