Trending | शादी के दिन दूल्हे के सामने खुली सच्चाई, दुल्हन असल में थी उसकी बहन, फिर…

नई दिल्ली: शादी ब्याह के खुशनुमा माहौल में अचानक सभी से सामने ऐसी सच्चाई, जिसने सभी को भौचक्क कर दिया। शादी के दिन जैसे ही दूल्हे की मां की नजर होने वाली दुल्हन पर पड़ी तो वह अचानक रोने लग गयी। फिर जब उसने सभी के सामने जो सच बताया तो अवाक रह गए।

दरअसल दूल्हे की मां की नजर लड़की के हाथ पर बने एक निशान पर गयी। तब उसने तुरंत दुल्हन की मां-बाप से बात किया तो पता चला कि इस बच्ची को उन्होंने 20 साल पहले गोद लिया था। वह उन्हें सड़क के किनारे मिली थी। महिला ने निशान देखकर ही अपनी बेटी को पहचान लिया था। इस खुलासे के बाद मां फफक-फफक कर रोने लगी और दुल्हन की अपनी असली मां को देखकर अपने आंसू नहीं हो पायी।

बड़ी बात यह है कि इस सच को जानने के बाद भी शादी नहीं रूकी, क्योंकि दूल्हे को भी गोद लिया गया था। दुल्हन की असली मां और पालने वाली मां-बाप को इस शादी से कोई एतराज नहीं था। चीनी मीडिया में यह खबर बेहद छायी रही।

बताया जा रहा है कि जब 20 पहले उनकी बेटी खो गयी तो बच्ची को ढूंढने में काफी मशक्त की गयी। जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने एक लड़के को गोद ले लिया। अब इसी लड़के से उसकी बेटी की शादी हो गई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023