JAGDALPUR | जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारी गयी, मौके से एके-47 समेत अन्य हथियार बरामद

जगदलपुर: सुकमा जिले के सीमावर्ती इलाके में डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गयी है। अभी भी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ की बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

जवानों को मौके पर से एके-47, दो पिस्टल और अन्य हथियार मिले हैं। महिला नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है। पूरे एरिया की सर्चिंग जारी है। जब मुठभेड़ खत्म हो जाएगी तो अन्य जानकारी सामने निकलकर आएगी। चांदा मेटा इलाका माओवादियों के अधिकार क्षेत्र वाला इलाका है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023