ONLINE होंगी सरकारी कर्मचारियों की सर्विस बुक,पेंशन के लिए भटकने की जरुरत नहीं

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पेंशनधारियों को पेंशन के लिए भटकने की जरुरत नहीं होगी। दरअसल सभी सरकारी कर्मचारियों की सर्विस बुक को ई-सर्विस बुक में बदला जाएगा। इससे सरकारी कर्मचारियों को सर्विस बुक के खो जाने या नष्ट हो जाने का डर खत्म हो जाएगा। कंप्यूटर के एक क्लिक के साथ उनकी सर्विस बुक उनके पास ही होगी। दफ्तरों में भी कर्मचारियों की सर्विस बुक संभालकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कोष लेखा एवं पेंशन के डायरेक्टर का पद संभालते ही महादेव कावरे ने इस दिशा में पहल की है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी पेंशन धारियों के सर्विस बुक के ऑनलाइन होने से छत्तीसगढ़ राज्य के साढ़े 3 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। ऑफिशियल वेबसाइट के कार्मिक संपदा नाम के सॉफ्टवेर से ई-सर्विस बुक प्राप्त की जा सकेगी। उनके अनुसार ई-सर्विस बुक होने से सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ तत्काल जारी किये जा सकेंगे।

कर्मचारियों को होगा ये फायदा

फिलहाल सर्विस बुक की फाइल घूमने महीनों लग जाता है और इसके लिए कर्मचारियों की चप्पलें घिस जाती है। इससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ को तत्काल जारी किया जा सकेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023