RAIPUR | लाॅकडाउन के कारण ऑनलाइन व्यवस्था फेल, मृत्युप्रमाण पत्र के लिए भटक रहे लोग, निगम कर रहा ऐसा व्यवहार

रायपुर: कोरोना संक्रमण के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु हो गयी है। अब उनके परिजन मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे हैं। लाॅकडाउन के कारण ऑनलाइन व्यवस्था फेल हो गयी है। दरअसल च्वाइस सेंटर में इसकी व्यवस्था की गयी है पर लाॅकडाउन के कारण च्वाइस सेंटर भी बंद हैं। निगम जाने पर परिजनों को खदेड़ दिया जा रहा है।

अपनी आपबीती बताते हुए एक व्यक्ति ने कहा- मेरे पिता की मृत्यु मार्च में हुई थी। पर अब तक मृत्युप्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। हाॅस्पिटल ने जो डेथ सर्टिफिकेट दिया गया है, उसे कार्यलय नहीं मान रहे हैं। निगम जाते हैं तो कहते हैं च्वाइस सेंटर जाओ। पर च्वाइस सेंटर तो बंद हैं? तो अब हम कहां जाएं?

आपको बता दें कि मृत्यु प्रमाण पत्र बीमा क्लेम, शासकीय नौकरी में अनुकंपा नियुक्ति, जमीन स्थानांतरण, सरकारी योजना से संबंधित योजनाओं और स्कूल के फाॅर्म में अनिवार्य होता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023