RAIPUR | संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कोरोना में मृत व्यक्तियों के नाम पर पेड़ लगाने का अभियान का किया आगाज, पूरे विधानसभा में 800 पेड़ लगेंगे

रायपुर: संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र पश्चिम विधानसभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम को और तेज करते हुए कोरोना काल में जिनकी मृत्यु हुई थी के नाम पर पेड़ लगाने की शुरुआत आज दीनदयाल उपाध्याय नगर से की। मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में विधायक विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेस के काफी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस हारितांजली अभियान को पूरे पश्चिम विधानसभा में चलाने का संकल्प लिया है। विधायक द्वारा शुरू किए इस अभियान को देख मृतकों के परिजन भावुक हो गए। ऐसा भी मौका आया जब अपनों के नाम पर पेड़ लगाते ये रोते देखे गए।

विकास उपाध्याय के इस पहल की पूरे क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है, इस विधायक के कार्यप्रणाली में बनावटी कुछ भी नहीं रहता। बल्कि अपने कार्यों से वे लोगों के करीब पहुँचना चाहते हैं। क्षेत्र के लोगों की जुबान बोलती है, एक ऐसा जनप्रतिनिधि जो लोगों के दिलों में बसता है।

विकास उपाध्याय ने कहा, जब उन्होंने देखा कि उनके विधानसभा के भी लोग इस कोरोना काल में काफी संख्या में अपनी जान गवाएं हैं और ऐसे लोगों की संख्या 700 से भी ज्यादा है तो उनको जीवित रखने की कल्पना मात्र ही एक माध्यम था और उनके जेहन में ये बात आई कि ऐसा कुछ किया जाए कि इनके जीवन न होने पर भी वे लोगों को जीवन देते रहें। मैंने पेड़ को माध्यम तय किया जो ऑक्सीजन देते हैं।आज जब इसकी शुरुआत किया गया तो ऐसे लोगों के परिजनों में दर्द था आसूं था।सबसे बड़ी बात इन्होंने पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी भी खुद करने की पहल की है।

विकास उपाध्याय ने वृहद वृक्षारोपण कर पूरे क्षेत्र को हराभरा करने की जिम्मेदारी ली है और आज से वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम को कोरोना काल में मृत व्यक्तियों के नाम समर्पित कर दिया। डीडी नगर से इसकी शुरुआत कर आज 11 पेड़ लगाए गए और ऐसे पूरे विधानसभा में 700 से भी ज्यादा हैं जो कोरोना से मृत हुए हैं। इन व्यक्तियों के नाम पर ये पेड़ उनके ही पारिवारिक सदस्यों के हाथों लगाया जा रहा है।

इस दौरान आज ऐसे भी पल आये जब उनके परिवार के सदस्य भावुक हो कर रोने लगे। आज जिनकी स्मृति में पौधा रोपित किया गया उनमें संतोष सिंग खैरवार, नरेश कुमार खोडेकर,मुकेश यादव, धनराज साहू ,कनक लता लाल, रूकमणी बाई यादव, रविन्द्र नाथ चतुर्वेदी ,केशव राव कोलाहकर ,गोपाल गुप्ता, हेम पुष्पा बिसेन, अजय कुमार साहू सम्मिलित हैं। इसके अलावे भी 50 मीटर की दूरी में एक-एक पेड़ लगाया जा रहा है।

विधायक विकास उपाध्याय के साथ इस कार्यक्रम में आज डीडी नगर के प्रवीण झा, हरीश साहू विमल गुप्ता , सोहन शर्मा , शिवश्याम शुक्ला , बानो , सौमित्र मोहन मिश्रा, रंजीत बिन्द्रा, शिवनारायण साहू, दीनेश पांडे , नीरज शर्मा योगेश दीक्षित, आरती उपाध्याय, मन्नू बाजपेयी, मनीष पांडे, शैलेंद्र शर्मा, पुष्पलता त्रिपाठी, पप्पू सिंह शाहिद रजा, विजय गिडवानी, अशोक कोल्हे , राजा ठाकुर , विजय शर्मा एवं अन्य कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023