PDS दुकानों को तिरंगा रंग में करने पर राजनीति गरमाई – CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रमन सिंह पर हमला बोला

रायपुर:

PDS दुकानों को तिरंगा रंग में करने पर राजनीति गरमा गई है। CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रमन सिंह पर हमला बोला है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज दुकानों में तिरंगा रंग को लेकर मीडिया में बयान दिया था कि इस बहाने सरकार दुकानों का कांग्रेसीकरण कर रही है। उन्होंने कहा सरकार पहले फोटो बदली अब रंग बदल रहे हैं,ये गलत परिपाटी है।

इस पर पलटवार करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा- तिरंगा इस देश की आन-बान-शान है। तिरंगा न उनको आजादी के समय मंजूर था और न आज मंजूर है । कांग्रेस का विरोध करते करते देश और संविधान का विरोध करने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे। हे राम !

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023