RAIPUR | पुलिस थाने में बनेंगे शांति कक्ष, पति-पत्नी के बीच झगड़े सुलझेंगे, मेडिटेशन होगा

रायपुरः अब पति-पत्नी के झगड़े थाने के शांति कक्ष में सुलझेंगे। इतना ही नहीं पुलिस शिकायत लेकर आने पर पहले तो दोनों पक्षों को मेडिटेशन कराएगी, जिससे उनका मन शांत हो। फिर दोनों की दलील सुनी जाएगी। मकसद है इससे परिणाम अच्छे आएंगे। ऐसी पहल छत्तीसगढ़ में पहली बार की गई है। प्रदेश के कवर्धा में इस शांति कक्ष का शुभारंभ किया गया है।

दरअसल, पुराना पुलिस लाइन में स्थित महिला सेल में एक कमरे को शांति कक्ष बना दिया गया है। इसका शुभारंभ जिले के एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने किया है। इस कक्ष को शुरू करने के पीछे मकसद है यहां शांति से पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाया जा सके। अगर संभव हो तो दोनों के बीच से विवाद को खत्म किया जा सके। यही वजह है कि कक्ष में नीचे बैठने की व्यवस्था की गई है। कमरे में कपूर जलाया जाएगा। मन को शांत करने, ध्यान करने धीमी आवाज में योग करने वाले गीत बजेंगे।

बताया गया है कि जब दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के पहले बुलाया जाएगा, तब उनसे मेडिटेशन करवाया जाएगा। इसके बाद दोनों को सुना जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सेल में पति-पत्नी के झगड़े के मामले आते हैं। कई बार दोनों गुस्से में होते हैं। गुस्से में रहने के कारण दोनों अपनी बात रखने के बाद अलग हो जाते हैं। इन्हीं गुस्से और झगड़े के कारण परिवार टूट जाता है, जो गलत है। इसी वजह से इस कक्ष का गठन किया गया है। ये सब करने से फायदा ये हो सकता है कि काउंसलिंग के पहले दोनों पक्ष शांति से अपनी बात रख सकेंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023