ACCIDENT | नदी में गिरी पिकअप वैन, 11 लोगों की मौत व कई लापता, तिलक कार्यक्रम से लौट रहे थे

पटना: शादी समारोह में शरीक होने जा रहे एक 18 लोगों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी। पुरानी पानापुर घाट में आज सुबह रेलिंग तोड़ते हुए गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गयी। अब तक 9 शवों का पता लगाया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में 18 लोग सवार थे। वे अकिलपुर से दानापुर चित्रकुट आ रहे थे। बताया जा रहा कि गाड़ी अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गयी। वैन की छत में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, वहीं 2 लोग तैर कर बाहर आ गए लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में समा गए।

अन्य लाशों की पतासाजी के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि वे अकीलपुर में विक्रम सिंह के भतीजे राजेश के तिलक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पीड़ितों के घर हाहाकार मचा हुआ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023