PENDRA | बारातियों से भरी पिकअप वाहन पलटी, 5 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पेंड्रा: बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। वाहन में सवार 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार निवासखार से गौरेला आमानाला के पास बारातियों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सामाजिक संस्था और मेडिकल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023