RAIPUR | पीएल पुनिया की मध्यस्थता भी काम न आयी, बृहस्पति सिंह और सिंहदेव के बीच विवाद नहीं हुआ खत्म, सिंहदेव के समर्थक हुए उग्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया ने विधायक बृहस्पति सिंह और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए उन्होंने अपनी दिल्ली की यात्रा भी स्थगित की। दो दौर की बातचीत करने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार पीएल पुनिया एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा गए और उनके बीच सुलह कराने की कोशिश की मगर डेढ़ घंटे तक समझाने के बाद वह अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाए। सिंहदेव ने कहा कि- मैंने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बात की है, आलाकमान ही इस मामले में फैसला करेगा। वहीं सिंहदेव के सर्मथकां ने विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हांने पार्टी से हटाने की मांग की है।

सभी सर्मथकां ने सोनिया गांधी से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि इस मामले में विधानसभा में कल विपक्ष ने जोरदार हंगामा मचाया था। बताते चलें कि बृहस्पाति सिंह ने टी एस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, सिंहदेव मेरी हत्या कराना चाहते हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023