NARAYANPUR | पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारा गया प्लाटून कमांडर, 10 लाख का था इनाम, एसपी जी.एस. जेसवाल ने पुष्टि की

नारायणपुर: छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी व नक्सलियों की मुठभेड़ में नक्सलियों का सेक्शन कमांडर मारा गया। मृत माओवादी की पहचान कंपनी नं0 06 के प्लाटून नं0 01 का कमांडर साकेत के रूप में हुई है। उस पर 10 लाख का इनाम था। साकेत नरेटी कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बुधाकुरसे गांव का रहने वाला था। जवानों ने सर्चिंग जारी रखी है। नारायणपुर एसपी जी.एस. जेसवाल ने इस घटना की पुष्टि कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु निकला था। जब बहकेर के जंगल बल पहुंचा तो पहाड़ी में पहले से बड़ी संख्या में बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023